Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट सिल्वर स्क्रीन पर फिर दिखेगी अमिताभ—ऋषि की जोडी

सिल्वर स्क्रीन पर फिर दिखेगी अमिताभ—ऋषि की जोडी

0
1572
अमिताभ

मुम्बई। बॉलीवुड की अनेक फिल्मों में एक साथ काम करने का अनुभव रखने वाली ऋषि—अमिताभ की जोडी एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आएगी। हालांकि इसके बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नही हो पाया है लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ लम्बे अंतराल के बाद दौबारा काम करने को लेकर ऋषि कपूर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। उनकी एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन की एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ”हमेशा की तरह उनके साथ काम करना खुशी और सम्मान की बात है, मैने टीम के साथ स्क्रिप्ट पढनी शुरू कर दी है। अधिक जानकारी के लिए जुडे रहिए”

आपको बता दे कि अमिताभ और ऋषि कपूर की जोडी ने ‘नसीब’ ‘कभी—कभी’ और ‘अमर अकबर एन्थनी’ जैसे बॉलीवुड की बेहद सफल फिल्मों में साथ काम किया है। फिलहाल अमिताभ बच्चन् रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरकार—3’ की रिलीज में व्यस्त है। साथ ही बिग—बी की एक ओर फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ भी शुरू होने वाली है जिसमें आमिर खान और फातिमा लीड रोल में नजर आएगे।

अभी पिछले ही दिनों ऋषि कपूर बॉलीवुड के युवा कलाकारों से नाराजगी भी ट्वीट के जरिए जाहिर की थी। हुआ ये था कि दिवंगत विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार पर ऋषि को कोई युवा कलाकार नजर नही आया जबकि प्रियंका चोपडा की पार्टी में यूथ का जमावडा था। इसी बात से खफा होकर ऋषि ने ट्वीट के माध्यम से युवाओं की कडी फटकार लगाई थी जिसके परिणाम स्वरूप दिवंगत विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में बडी संख्या में बॉलीवुड की यंग जेनरेशन भी दिखाई दी थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here