Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट सोशल मीडिया में छाया रहा अनुपम खेर का मनमोहन लुक

सोशल मीडिया में छाया रहा अनुपम खेर का मनमोहन लुक

0
973
अनुपम खेर

 फिल्म “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” का पहला पोस्टर रिलीज

मुम्बई। संजय बारू की विवादित किताब पर फिल्म बनाने को लेकर हो रही चर्चाओं की पुष्टि करते हुए बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म का एक पोस्टर ट्वीट किया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज के साथ ही ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्वीटर पर जारी किए गए पोस्टर में अनुपम खेर ​मनमोहन सिंह के गेटअप में नजर आ रहे है वही गलियारें में एक महिला खडी दिखाई पड रही है जिसका लुक कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी से मिलता जुलता नजर आ रहा है। अपने ट्वीट में अनुपम खेर ने लिखा है कि ‘स्वयं को एक एक्टर के रूप में गढना खुद कौ चुनौती देना है। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में मनमोहन सिंह का किरदार निभाने को लेकर उत्साहित हॅू’

पोस्टर रिलीज के साथ ही लागों ने फिल्म को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया में जाहिर करनी शुरू कर दी है। कुछ ने जमकर तारीफ की तो कईयों ने खिचांई करने में भी कोई कसर नही छोडी है। खबरों की अगर माने तो फिल्म निर्माण शुरू होने से पहले ही सैंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने भी मेकर्स को सलाह दे डाली है। जानकारी के अनुसार पहलाज निहलानी ने कहा है कि मेकर्स को सेंसर बोर्ड के नियमानुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोेनिया गांधी से एनओसी लेनी होगी अन्यथा सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है। उन्होने कहा कि अनुपम खेर खुद सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके है और इस नियम से भलीभांति वाकिफ भी होगें। बता दे कि बतौर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कार्यकाल जनवरी 2018 तक ही है और अगले साल दिसम्बर में रिलीज होने वाली यह फिल्म सेंसर के लिए शायद उसके बाद ही सेंसर बोर्ड के समक्ष जा पाएगी।
निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। फिल्म के स्क्रीनप्ले कि जिम्मेदारी हंसल मेहता को दी गई है। निर्माता सुनील बोहरा के अनुसार यह फिल्म एकेडमी अवॉर्ड विनर फिल्म ‘गांधी’ से भी बड़ी पॉलिटिकल ड्रामा होगी।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here