रवीन्द्र नाथ टैगोर की 156वीं जयन्ती पर गीतों का कार्यक्रम आयोजित, रंगकर्मियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन।
जयपुर। गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयन्ती के अवसर पर रविवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। टैगोर की 156वीं जयन्ती के अवसर पर रवीन्द्र मंच परिसर में रवीन्द्र मंच सोसायटी और थियेटर आर्टिस्ट एसोसिएशन जयपुर !ताज! की ओर से रविवार को गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रंगकर्मियों ने गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे आदरान्जलि अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रवीन्द्र मंच के कार्यक्रम अधिकारी राजीव शर्मा ने गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगौर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित युवा रंगकर्मियों को उनके द्वारा बताए गए पथ पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ताज के अध्यक्ष हिमांशु झांकल, उपाध्यक्ष के.के. कोहली, महासचिव मरगूब अहमद पटेल, संयुक्त सचिव शहजोर अली, संगठन मंत्री असलम कुरैशी, वरिष्ठ तमाशा कलाकार दिलीप भट्ट, रंगकर्मी गगन मिश्रा, रति महर्षि, प्रियंका खांडेकर, आशीष जैन, रमन पारीक, विमल पारीक सहित बडी संख्या में रंगकर्मी उपस्थित थे।
वीन्द्र नाथ टैगोर जयन्ती महोत्सव के दौरान होगें विभिन्न कार्यक्रम
आपको बता दे कि गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के 156वीं जन्यती समारोह के तहत 8 व 9 मई को शाम पांच बजे से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। रवीन्द्र मंच सोसायटी सचिव श्रीमति सोविला माथुर के अनुसार गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयन्ती समारोह के अन्तर्गत 8 मई को अमित शर्मा के निर्देशन में रवीन्द्र नाथ टैगोर की कविता का पाठन किया जाएगा व अशोक राही के निर्देशन में टैगोर की कथाओं का वाचन किया जाएगा साथ ही सिराज अहमद भाटी के निर्देशन में एण्ड पप्पू पास्ड… मूकाभिनय प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होने बताया कि 9 मई की शाम को सरताज नारायण माथुर के निर्देशन में रवीन्द्र नाथ टैगोर लिखा गए नाटक ‘नौका डूबी’ का मंचन किया जाएगा और मनोज त्यागी के निर्देशन में ‘रवीन्द्र संगीत’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।































