Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ‘बेवॉच’ : ट्रेलर में दिखा प्रियंका का रीयल लुक

‘बेवॉच’ : ट्रेलर में दिखा प्रियंका का रीयल लुक

0
1937

मुम्बई। जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा का विक्टोरिया लीड्स वाला किरदार आखिरकार उनकी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के तीसरे ट्रेलर में नजर आ ही गया। इसे ‘बेवॉच’ का सबसे शानदार ट्रेलर भी कह सकते है।
आखिरकार महीनों इंतज़ार के बाद आखिरकार ‘बेवॉच’ के तीसरे ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का विक्टोरिया लीड्स वाला किरदार नज़र आ ही गया, जिसका हमें इंतज़ार था। इसे ‘बेवॉच’ का सबसे शानदार ट्रेलर भी कह सकते हैं। ट्रेलर में विक्टोरिया लीड्स के किरदार में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म में प्रियंका निगेटिव किरदार में दिखेंगी। विक्टोरिया बीच पर एक नया क्लब खोलती हैं और वहां ड्रग्स का धंधा और गैर-कानूनी काम करने लगती है। बेवॉच टीम विक्टोरिया की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में है।इस फिल्म में प्रियंका के अलावा ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, अलेक्जेंड्रा डेडैरियो, जॉन बेस मुख्य भूमिका में हैं और पामेला एंडरसन और डेविड हेसलहाफ गेस्ट रोल में नज़र आएंगे। ट्विटर पर ड्वेन जॉनसन ने इस ट्रेलर को शेयर किया है और लिखा, ‘ईविल (बैड गर्ल) प्रियंका चोपड़ा को चेतावनी है कि वह बीच के रखवालों से पंगा ना लें। हमारा दिमाग सटका तो खैर नहीं होगी।’


फिल्म 25 मई को रिलीज़ हो रही है। लीडिंग ऐक्टर ड्वेन जॉनसन ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा, ‘हमारे सुपरहीरोज़ की बेवॉच टीम का एक ही मिशन है कि किसी भी कीमत पर बीच की सुरक्षा। यदि तुमने हमारे इलाके को धमकी दी तो हम तुम्हें तहस नहस कर देंगे।’

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here