ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘द दानिश गर्ल’ का 26 मार्च को TV पर प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को फिल्म से आपत्ति है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर एडी रेडमेने और ऑस्कर विनर एलिसिया विकैन्डर जैसे कलाकारों से सजी फिल्म को CBFC ने बच्चों के लिए विवादास्पद और ठीक नहीं मानते हुए, इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी है.
दरअसल फिल्म एक आदमी के बारे में है जो सेक्स चेंज कर औरत बनना चाहता है. इस पर CBFC ने कहा कि, फिल्म का पूरा विषय ही विवादास्पद है जो बच्चों के लिए सही नहीं है. इसमें एक ऐसे आदमी से बारे में बात की गई है जो सेक्स चेंज करना चाहता है और औरत बनने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट्स का ऑपरेशन करवाता है. ये सनसनी पैदा करने वाला विषय है और ऐसे विषय की एडिंटिंग कैसे की जाए?
बोर्ड ने ये भी बताया कि कई दफा जो फिल्म मेट्रो सिटी के लायक होती है वो ग्रामीण इलाकों के लायक नहीं होती.
फिल्म का प्रदर्शन सोनी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के चैनल Sony Le PLEX HD को होने को था, जिसके प्रदर्शन नहीं होने की जानकारी चैनल के ट्विटर पर शेयर की गई है.
































