मुम्बई। डियर माया को जानना चाहते हो? कौन है माया? कंहा रहती है माया? क्या करती है माया? इन्ही सभी सवालों के जवाब पंखुरी विडियों के माध्यम से दे रही है। माया के बारे में और अधिक जानने के लिए आपको सिनेमाघर में जाना होगा क्योंकि आगामी 2 जून को डियर माया खुद अपने बारे में सबकुछ बयां करने वाली है।
आपको बता दे कि काफी लम्बे समय बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रही एक्ट्रेस मनीषा कोइराला फिल्म ‘डियर माया’ के साथ एक बार फिर से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। पिछले दिनों ही डियर माया का ट्रेलर लॉन्च किया गया था जिसे देखने के साथ ही दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर जिज्ञासा और बढ़ गई है। ट्रेलर के अनुसार फिल्म डियर माया में मनीषा कोइराला एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही है जो पिछले 20 सालों से अपने घर से बाहर तक नही गई है। स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां माया को एक लडके के नाम से प्रेमपत्र लिखती है और माया का विश्वास जीत लेती है। कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब माया उस काल्पनिक लडके को ढूंढने के लिए अपना सबकुछ बेचकर दिल्ली चली जाती है। इसके बाद माया के साथ क्या होता है? इस सवाल ने लोगों को और भी व्याकुल कर दिया है। फिल्म डियर माया आगामी 2 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Dear माया के बारें में जानना हैं ?, तो जानिए पंखुरी से……
Advertisement

































