मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म लखनऊ सेंट्रल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में फरहान एकबार फिर से दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे है। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए फिल्म के इस ट्रेलर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बुधवार को रिलीज होने वाले इस ट्रेलर को अब तक सिर्फ यू ट्यूब पर ही साढे 4 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा है। फरहान अख्तर ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए ट्रेलर को फैंस के साथ सांझा किया है।
क़ैदी क्र. 1821 आपके मनोरंजन के लिए लाया है #LucknowCentralTrailer .. https://t.co/hpSG6xPswW
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 27, 2017
इस फिल्म में फरहान अख्तर एक ऐसे महवकांक्षी भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभा रहे है जो एक कैदी है और साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के जबरदस्त फैन है। आपको बता दे कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर तरीके से समझने के लिए 20 से अधिक भोजपुरी फिल्में बार बार देखी थी।
रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान के अलावा डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोबरियाल और रोनित रॉय भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 15 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अब आ रहा है जैकी भगनानी की शार्ट फिल्म कार्बन का ट्रेलर
































