फिल्म ए जेंटलमैन का ट्रेलर रिलीज
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘ए—जेंटलमैन’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर कमर्शियल मसाले से भरपूर है। ट्रेलर में सिद्धार्थ एक सुंदर, सुशील और रिस्की नौजवान के किरदार में नजर आ रहे है। सिद्धार्थ और जैकलीन की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है। फॉक्स स्टार हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस ट्रेलर को इंटरनेट पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ट्रेलर में जैकलीन का ग्लैमरस अंदाज काफी इम्प्रेसिव है इसके बावजूद भी
सिद्धार्थ का एक्श्न अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहा है। ट्रेलर के अनुसार फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल में नजर आ रहे है एक तरफ तो व गौरव नाम के एक जेंटलमैन की भूमिका निभा रहे है और दूसरी तरफ ऋषि जो गौरव के एकदम विपरीत है। इसी के चलते जैकलीन जो काव्या के किरदार में है सिद्धार्थ को ना पसंद कर देती है क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही शरीफ है। कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब कहानी में ऋषि की एंट्री होती है। सिद्धार्थ और जैकलीन के अलावा ट्रेलर में सुनील शेट्टी भी नजर आ रहे है जो फिल्म में बदमाश ऋषि को ढूंढते नजर आ रहे है। फिल्म में जैकलीन का भी एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म मुबारकां का ट्रेलर लॉन्च, 28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
































