Advertisement
Home सिनेमा फिल्म रिव्यु नही चुरा सका दर्शकों का दिल : बैंक चोर

नही चुरा सका दर्शकों का दिल : बैंक चोर

0
1314
बैंक चोर

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुखी की फिल्म बैंक चोर रिलीज के पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर कोई खास कमाल नही कर पाई। जबरदस्त प्रमोशन के बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में नाकामयाब रही। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन करीब 2 करोड रूपये कमा लेगी लेकिन प्राप्त आंकडों के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 1.40 करोड रूपये की कमाई की। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर आंकडे शेयर किए है।

बैंक चोर ने घरेलु बॉक्स आॅफिस पर उम्मीद से कम कमाई की है लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड तक फिल्म अच्छा रिस्पोंस देगी। भारत — पाक क्रिकेट मैच के चलते रविवार का दिन भी फिल्मों के हिसाब से कमजोर ही रने वाला है। बता दे कि देशभर में करीब 700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म का बजट करीब दस करोड रूपये का है जबकि पांच करोड रूपये के करीब प्रमोशन पर खर्च हुआ है। अब देखना यह है कि फिल्म पहले वीकेंड पर कुल कितनी कमाई कर पाती है।
आपको बता दे कि बंपी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक साफ सुथरी कॉमेडी फिल्म है जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, और रिया चक्रवती भी मुख्य किरदार निभा रहे है। फिल्म में रितेश देशमुख एक मराठी आदमी का किरदार निभा रहे है जो बैंक का लोन नही चुका पाता है और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसी बैंक में चोरी का प्लान तैयार करता है लेकिन इस काम को अंजाम देने के लिए वह जो दिन चुनता है वह सबसे खराब दिन होता है। विवेक ओबेरॉय एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे है जो बैंक में चोरी को रोकते है वहीं रिया चक्रवर्ती एक मीडियाकर्मी की भूमिका निभा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here