फिल्म मुन्ना माइकल का प्रमोशन करने जयपुर पंहुची फिल्म की स्टार कास्ट
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म मुन्ना माईकल के प्रमोशन के लिए इन दिनों काफी मेहनत कर रहे है। इसी कडी में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ टाइगर कुछ प्रमोशल इवेन्ट्स का हिस्सा बनने मंगलवार शाम जयपुर पंहुचे। जयपुर पंहुचने पर फैंस ने मुन्ना माइकल की स्टार कास्ट का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया।
टाइगर के साथ निधी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मानसरोवर स्थित के.एल.सैनी स्टेडियम में चल रही राजपुताना क्रिकेट लीग के एक मैच में अपनी अपीरियंस के साथ मैच को और भी खास बना दिया।
मैच के दौरान टाइगर श्रॉफ ने फिल्म की अपनी को स्टार निधी के साथ डांस के कुछ मूव्स भी दिखाए। आपको बता दे कि ये एक एक्शन डांस फिल्म है जिसमें टाइगर एक्शन के साथ साथ डांस के मूव्स दिखाते नजर आएगें।
इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट मीडिया और पब्लिक के साथ रूबरू हुआ और फिल्म के अपने अनुभव भी सांझा किए।
शब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुन्ना नामक किरदार निभा रहे है जो पॉप स्टार माइकल जैक्सन का बहुत बडा फैन है और खुद को उनके जैसा ही बनाना चाहता है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी भी अहम किरदार अदा कर रहे है। वे एक गैंगस्टर के रोल में है जो डांस की दुनियां में भी नाम कमाना चाहता है
और उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है।
बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ की छवि एक एक्शन हीरों की है और इस फिल्म में उनका रोल भी कुछ ऐसा ही नजर आने वाला है। टाइगर के अपोजिट निधी अग्रवाल भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही है। फिल्म आगामी 21 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
आपको बता दे कि पिछले ही दिनों फिल्म मुन्ना माइकल का सॉन्ग ‘स्वैग’ रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बेहद पसंद किया गया। इस सॉन्ग में टाइगर श्रॉफ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी पहली बार डांस करते नजर आ रहे है। इरोज नाउ के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस सॉन्ग को करीब 80 लाख व्यूज मिले है जबकि हजारों लोगों ने इस लाइक भी किया है।
यंहा देखिए मुन्ना माइकल का सॉन्ग ‘स्वैग’
“फिल्म ये है इंडिया का आॅडियो रिलीज”
































