Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट फिल्म शब का ट्रेली रिलीज

फिल्म शब का ट्रेली रिलीज

0
1472

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्म शब का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। ओनिर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि इसकी कहनी मैट्रो सिटी की है जहां करियर बनाने के लिए कुछ लोगों को अपनी सीमाएं लांघनी पडती है। दूसरे शब्दों में अगर कहे तो ट्रेलर में करियर के साथ कॉम्पलीकेटेड रिलेशनशिप साफ दिखाई देती है। यू ट्यूब पर अब तक इस ट्रेलर को 3 लाख से अधिक व्यूज मिले है।

फिल्म के ट्रेलर के अनुसार ​बॉय मॉडल के जीवन से प्रेरित इस फिल्म में रविना टंडन के साथ आशीष बिष्ट और अर्पिता चटर्जी भी मुख्य किरदार निभा रहे है। फिल्म में फैशन गुरू का किरदार निभाती नजर आएगीं। जंहा अर्पिता चटर्जी कॉफी शॉप गर्ल के किरदार में दिखेगी वहीं आशीष बिष्ट बॉय मॉडल के किरदार में नजर आएगें जो नए शहर में आता है और स्ट्रगल करता है और इसी दौरान वह अर्पिता और रविना के साथ कॉम्पलीकेटेड रिलेशनशिप डवलप कर लेता है। फिल्म इसी साल 30 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here