मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर स्टारर फिल्म हिन्दी मीडियम ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कुछ नही कर पाई है। लेकिन फिल्म बिजनस के जानकारों की उम्मीद के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने ठीक ठाक बिजनस किया है। उन्हे उम्मीद थी कि फिल्म से पहले दिन दो से तीन करोड की कमाई की कर सकती है जिसके अनुरूप फिल्म ने पहले ही दिन 2.81 करोड रूपये का कलेक्शन किया। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी ट्वीट कर सांझा की है।
#HindiMedium Fri ₹ 2.81 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2017
साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देशभर में करीब 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था जबकि इसी दिन रिलीज हुई फिल्म हाफ गर्लफ्रैंड 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। चर्चाओं के अनुसार माना जा रहा है कि इस लिहाज से अब इरफान की इस फिल्म का माहोल बन गया है और आगामी 2 दिनों में फिल्म और अच्छा बिजनस करेगी। जानकारों का मानना है कि पहले दिन के बिजनस के अनुसार फिल्म हिट हो सकती है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो इरफान जो फिल्म में राज बत्रा का किरदार निभा रहे है पुरानी दिल्ली में एक फैशन स्टूडियों के मालिक है और अपनी लाइफस्टाइल से खुश है जबकि सबा जो इरफान की पत्नि यानी मीता पर अपर क्लास जिन्दगी जीने का भूत सवार है। उसे लगता है कि साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में शिफ्ट होकर उनकी फैमिली का स्टेटस बढ जाएगा और उन्हे अपर क्ला जिन्दगी जीने को मिलेगी। फिल्म की असली मस्ती तब शुरू होती है जब राज और मीता परिवार के स्टेटस सिंबल को देखते हुए अपनी बेटी का एडमिशन एक अच्छे इंगलिश मीडियम स्कूल में करवाना चाहते है। इरफान एक अंडरस्टैंडिंग और प्यार करने वाले हस्बैंड के रोल में बेहतरीन लग रहे है वहीं सबा भी काफी फनी लग रही है। यह फिल्म प्राइवेट स्कूल सिस्टम पर एक तीखा कमेंट है।


































