Advertisement
Home सिनेमा फर्स्ट लुक जारी हुआ नील नितिन मुकेश की फिरकी का फर्स्ट लुक

जारी हुआ नील नितिन मुकेश की फिरकी का फर्स्ट लुक

0
1299
फिरकी

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म फिरकी का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। नील ने खुद के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है जिसमें नील के अलावा चार अन्य कलाकार भी नजर आ रहे है। पोस्टर के साथ फिल्म की घोषणा करते हुए नील ने अपने ट्वीट में लिखा है कि  अगस्त में लंदन में शुरू होगी ‘फिरकी’

एनएनएम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म फिरकी में नील नितिन मुकेश के अलावा जैकी श्रॉफ, के के मेनन, करण सिंह ग्रोवर और संदीपा धर भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म
का निर्देशन अंकुश भट्ट व शिबानी दांडेकर करेगी। फिल्म की शूटिंग अगामी अगस्त माह में लंदन में शुरू की जाएगी।
आपको बता दे कि नील इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इंदु सरकार के प्रमोशन में व्यस्त है। वे रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन में भी दिखाई देगें।

25 साल बाद फिर संजू बाबा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी श्रीदेवी

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here