मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म गोलमाल 4 एक बार फिर सुर्खीयों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर रिलीज किए गए थे जिन्हे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था वही अब फिल्म के दो डायलॉग प्रोमो जारी किए गए है।
जैसा कि फिल्म के ट्रेलर में साफ कर दिया गया था कि इस दिवाली लोजिक नही सिर्फ मैजिक, ये डायलॉग प्रोमो देखने के बाद आप खुद समझ जाएगें की इस फिल्म को ये टैगलाईन क्यों दी गई है। दौनों ही डायलॉग प्रोमो मैजिक और हंसी के ठहाको से भरपूर है।
पहला डायलॉग प्रोमो — ‘आ रहा है वो, 100 प्रतिशत तुमको सूली पर चढ़ाएगा, 200 प्रतिशत तुमको शमसान पंहुचाएगा, 300 प्रतिशत तुमको साफ कर देगा’
दूसरा डायलॉग प्रोमो — अरशद वारसी अजयदेवगन को समझाने की कोशिश कर रहे है ‘किस बात से डर रहा है यार, एज डिफ्रेंस, हर लड़की है ना अपने होने वाले फादर में फिगर ढूंढ़ती है, फिगर उसके पास है फादर तू है’
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म है,इ मेंस फिल्म में पहली बार परिणीति चौपडा और तब्बू नजर आने वाली है। फिल्म में अजयदेवगन, परिणीति चोपडा के साथ तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, जॉनी लीवर और तब्बू मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म आगामी 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
ADVT
































