Advertisement
Home सिनेमा फर्स्ट लुक अगले साल मार्च में रिलीज होगी हेट स्टोरी 4

अगले साल मार्च में रिलीज होगी हेट स्टोरी 4

0
1591

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला स्टारर फिल्म हेट स्टोरी 4 अगले साल मार्च में रिलीज की जाएगी। यह जानकारी खुद उर्वशी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए फैंस के साथ सांझा की है। अपने ट्वीट में उर्वशी ने लिखा है कि ‘इस बार नफरत और भी भयानक होगी। हेट स्टोरी 4 ….. 2.3.2018… 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी।’

निर्माता टीसीरीज ने भी अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से उर्वशी की फोटो और रिलीज डेट ट्वीट करते हुए जानकारी पुख्ता की है।

विशाल पांड्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी ईशाना ढ़िल्लो भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। फिल्म में करण वाही, सूरज पंचाली और गुरमीत चौधरी के काम करने की खबरे भी सुर्खीयों में है। बता दे कि हेट स्टोरी के दूसरे पार्ट में सुरवीन चावला और जय भानुशाली ने मुख्य किरदार निभाया है जबकि तीसरे संस्करण में शरमन जोशी,जरीन खान,करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह नजर आए थे। फिल्म का शूट लंदन में शुरू हो चुका है। फिल्म अगले साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here