Advertisement
Home सिनेमा अवार्ड विनोद खन्ना की तबीयत को लेकर इरफान बोले, जरूरत पडी तो करूंगा...

विनोद खन्ना की तबीयत को लेकर इरफान बोले, जरूरत पडी तो करूंगा अंगदान

0
1117

मुम्बई। अपने जमाने के जानेमाले ऐक्टर विनोद खन्ना की हाल ही में आई तस्वीर ने सबको चौंका दिया। इस तस्वीर में विनोद काफी कमजोर लग रहे हैं। अब हाल ही में इरफान खान ने ‘हिंदी मीडियम’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विनोद खन्ना को लेकर कहा, ‘मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करता हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं उन्हें अपना अंग दान भी कर सकता हूं। विनोद खन्ना साहब इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन व्यक्ति हैं।’
खन्ना को 31 मार्च को मुंबई स्थित ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल’ में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, वह 70 साल के हैं और उन्हें पानी की अत्यंत कमी हो गई है। उन्हें इसके चलते भर्ती कराया गया है। हम उनका पानी की कमी होने के कारण इलाज कर रहे हैं। यहां भर्ती कराये जाने से पहले यदि उन्हें कुछ और बीमारी है तो हमें इसकी जानकारी नहीं है।

बता दें कि विनोद खन्ना की बीमार होने के बाद (कमजोर दिखने वाली) सामने आई तस्वीर वायरल होने के बाद से ही अफवाह है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस पर कुछ भी नहीं कहने का फैसला किया।

उन्होंने मीडिया से कहा, हम अधिक कुछ नहीं कह सकते क्योंकि परिवार ने निजता का अनुरोध किया है। इसके बारे में बात करना उचित नहीं है। अधिकारी ने कहा कि खन्ना पर इलाज का सकारात्मक प्रभाव हो रहा है। अधिकारी ने कहा, उनकी स्थिति स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन पर इलाज का असर हो रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here