मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी की अपकमिंग शार्ट फिल्म कार्बन इन दिनों सुर्खीयों में बनी हुई है। पिछले हफ्ते में ही फिल्म के चार पोस्टर्स रिलीज किए गए है। पोस्टर्स में एक्टर्स के लुक अनविल किए गए है। खबरों के अनुसार आगामी 27 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। एक्टर जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए इसकी घोषणा की है। अपने ट्वीट में जैकी ने लिखा है कि ‘Going live from @Twitter’s #BlueRoom tomorrow with @ItsPrachiDesai to launch the #CarbonTrailer!’
मैत्री बाजपेयी के निर्देशन में बनी इस फिल्म कार्बन में जैकी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दकी और प्राची देसाई भी अहम किरदार निभा रहे है। आपको बता दे कि कार्बन एक शार्ट फिल्म है जिसकी कहानी ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेज जैसे गंभीर विषयों पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से फ्यूचर को एक्सप्लेन किया जाएगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में मंगल ग्रह से आए प्राणी का किरदान निभा रहे है। फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। अभी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई आॅफिशियल घोषणा नही की गई है।



































