मुम्बई। सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट को लेकर लम्बे समय तक विवादों में रही फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म अब सेंसर बोर्ड द्वारा जारी ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ आगामी 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। खबरों के अनुसार महिला प्रधान इस फिल्म में अश्लीलता और गाली गलोच के चलते सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और उन्ही की दूसरी कम्पनी एएलटी एंटरटेनमेंट मिलकर प्रेजेन्ट करेगी। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अपने ट्वीट में तरण ने लिखा है कि ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स की ये फिल्म 28 जुलाई 2017 को रिलीज की जाएगी।’ जिसके प्रोड्यूसर प्रकाश झा और निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव हैं।
Balaji Motion Pictures present #LipstickUnderMyBurkha. Produced by Prakash Jha and directed by Alankrita Shrivastava. 28 July 2017 release.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2017
एक दूसरे ट्वीट में तरण ने लिखा है कि ‘ना केवल बालाजी मोशन पिक्चर्स बल्कि एकता कपूर की दूसरी कम्पनी एएलटी एंटरटेनमेंट लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को 28 जुलाई 2017 को प्रजेंट करेंगे।
Not Balaji Motion Pictures, but Ekta Kapoor's other company ALT Entertainment to present #LipstickUnderMyBurkha… 28 July 2017 release.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2017
फिल्म में जहां कोंकणा सेन शर्मा, रतन पाठक शाह और आहना कुमरा मुख्य भूमिका में दिखेगें वहीं सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म छोटे शहरों में रहने वाली औरतों की दमित इच्छाओं को प्रदर्शित करती हुई कहानी है।
































