Advertisement
Home म्यूजिक मुन्ना माइकल का सॉन्ग ‘प्यार हो’ रिलीज

मुन्ना माइकल का सॉन्ग ‘प्यार हो’ रिलीज

0
1663
प्यार हो

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ का एक नया सॉन्ग ‘प्यार हो’ बुधवार को रीलीज किया गया। गाने में टाइगर निधी के साथ डांस करते नजर आ रहे है। इजिप्ट और जॉर्डन की टॉप लोकेशन्स पर शूट किए गए इस गाने को विशाल मिश्रा ने कम्पोज किया है और सुनिधी चौहान के साथ मिलकर गाया भी है। लिरिक कुमार ने लिखे है। इरोज नाउ के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस गाने को पहले ही दिन यूट्यूब पर एक मिलियन से अधिक व्यूज मिले है जबकि 13 ​हजार से अधिक ने लाइक भी किया है।

शब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर के साथ निधी अग्रवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म आगामी 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी पहली बार डांस करते भी नजर आएगें। फैंस को फिल्म रीलीज का बेसब्री से इंतजार है।

टाइगर श्रॉफ और नि​धी अग्रवाल पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म का दूसरा गाना है इससे पूर्व ‘डिंग डांग’ को रिलीज किया गया था जिस इंटरनेट पर फैंस का शानदार रिस्पोंस मिला था। इसी माह 19 जून को रिलीज किए गए इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 1 करोड़ 53 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि 1 लाख के करीब लोगों ने लाइक भी किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here