मुम्बई। बॉलीवुड में आजकल बायोपिक्स की बाढ़ सी आयी हुई है। पिछले दिनों ही क्रिकेटर सचिन तेन्दुलकर की बायोपिक्स रिलीज की गई थी और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की बायोपिक्स अभी पाइप लाइन में है। इसी कडी में निर्देशक पवन पांडेय की फिल्म ‘रेडलाइन’ का मुहुर्त हाल ही में मुम्बई में किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक पवन पांडेय ने बताया कि फिल्म के माध्यम से वे यूपी के माफिया दद्दन शुक्ला के जीवन को दर्शाना चाहते है। हालांकि उन्होने साफ कहा कि ये फिल्म दद्दन शुक्ला की बायोपिक्स नही है लेकिन कहानी उनके जीवन से प्रेरित जरूर है।
उन्होने बताया कि फिल्म के लिए कास्ट का सलेक्शन कर लिया गया है, फिल्म में राहुल आजाना, केशव यादव, रमेश गोयल, प्रियं पांडेय, हेमंत व्यास, सजल श्रीवास्तव, आयुष नागर और सूरज मुख्य भूमिका निभाते नजर आएगें।
आईएसआईऐ फिल्म एंटरटेनमेंट और फिरिश्ते फिल्म इंटरनेशनल के संयुक्त बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म ‘रेडलाइन’ की शूटिंग जल्द ही लखनऊ में शुरू की जाएगी। आपको बता दे कि निर्देशक पवन पांडेय इससे पूर्व पॉलिटिकल इश्यू बेस्ड फिल्म ‘रणनीति’ बना चुके है जिसको दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता जगन्नाथ राव, इक़बाल शैख़, इक़बाल अंसारी, सिंगर शाहिद माल्या, अभिषेक गिरी और संगीता तिवारी, भी मौजूद थे।
पवन पांडेय की फिल्म ‘रेडलाइन’ का मुहुर्त
Advertisement



































