Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा ‘सैराट’ की ‘आर्ची’ से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस गिरफ्त में

‘सैराट’ की ‘आर्ची’ से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस गिरफ्त में

0
1848

मुम्बई। मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ में आर्ची की भूमिका निभाने वाली ऐक्ट्रेस रिंकू राजगुरू से छेड़खानी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैराट से मशहूर हुई रिंकू के पूरे देश में भारी संख्या में फैन हैं और ऐसे एक सिरफिरे फैन दत्तात्रेय घराट ने उनके साथ छेड़खानी की थी।अरिंकू ने इस घटना की शिकायत अकलुज पुलिस थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने दत्तात्रेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दत्तात्रेय ठाणे का रहने वाला बताया जा रहा है और उसे सोलापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि अपनी पहली ही सुपरहिट फिल्म सैराट से रिंकू राजगुरू पूरी देश में मशहूर हो गई हैं। अभी हाल ही में उन्होंने 10वीं क्लास के बोर्ड एक्जाम दिए हैं।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here