बॉलीवुड में सलमान खान की बादशाहत का आलम ये है कि कोई भी निर्माता ईद की रिलीज़ डेट को देखता तक नहीं है। पिछले कुछ वर्षों से ईद की रिलीज़ सलमान के लिए परमानेंट गिफ्ट जैसी है ।
लेकिन कोई एक है जो सलमान खान की स्टारडम को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। ये हैं एक और सुपरस्टार.. तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू। जिनकी अगली फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर सलमान की ट्यूबलाइट को टक्कर देगी।
ए आर मुरुगुदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 110 करोड़ के भारी भड़कम बजट पर तैयार है। साथ ही यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, उत्तर भारत में तो नहीं, लेकिन दक्षिण भारत में सलमान की फिल्म को महेश बाबू से भिड़ना होगा।
Advertisement
































