मुम्बई। अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होने वाली विद्या बालन की फिल्म बेगम जान दर्शकों में जिज्ञासा का विषय बन गई है। जब से इस फिल्म के गीत और ट्रेलर जारी हुए हैं दर्शक इस फिल्म को देखने के लालायित नजर आने लगे हैं। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस भी कुछ आशान्वित नजर आ रहा है। उसे महसूस हो रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर कुछ कमाल करेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रमोशन पहले से ही शुरू हो चुका है। टीजर, पोस्टर्स और ट्रेलर भी जारी किए जा चुके हैं। शुक्रवार को मेकर्स की ओर से नया ट्रेलर जारी किया गया। विद्या इसमें एक बेबाक अंदाज के साथ नजर आई है। फिल्म में विद्या के संवाद बता रहे हैं कि इस बार भी वो एक गंभीर कहानी को परदे पर लेकर आ रही हैं। ज्ञातव्य है कि ‘बेगम जान’ साल 2015 में आई बांग्ला फिल्म ‘राजकहिनी’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी आजादी से पहले हुए बंटवारे पर केंद्रित है।
गालियां दे रही है विद्या बालन : अपकमिंग फिल्म ‘बेगम जाान’ का दूसरा ट्रेलर रीलीज
Advertisement































