Action begins @TigerZindaHai . pic.twitter.com/dNehnLHCqp
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) March 23, 2017
मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान और कटरीना कैफ इनदिनों आस्ट्रिया में अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर एक छोटा सा विडियो शेयर किया है जिसमें सलमान ऑस्ट्रिया की बर्फीली वादियों में एक ऐक्शन स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैन्स के बीच काफी धमाल मचाया था, इसी बीच फिल्म का फर्स्ट विडियो भी सामने आ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के पहला गाना ‘दिल दिया’ शूट किया जा चुका है। इस रोमांटिक गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियॉग्राफ किया है। खबर है कि इस फिल्म में सलमान एक ऐक्शन सीक्वेंस में कुछ भेड़ियों से भी लड़ते नजर आएंगे।’टाइगर ज़िंदा है’ साल 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की दूसरी इंस्टॉलमेंट फिल्म है। इस फिल्म में भी सलमान के ऑपजिट कटरीना ही थीं। बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म में ऐक्शन सीन को कोरियॉग्राफ करने के लिए ‘डार्क नाइट’ के ऐक्शन डायरेक्टर टॉम को चुना है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी है।































