Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट आनन्द एल राय कि फिल्म में फिर एक साथ दिखेगें शाहरूख, कटरीना...

आनन्द एल राय कि फिल्म में फिर एक साथ दिखेगें शाहरूख, कटरीना और अनुष्का

0
953
आनन्द एल राय

मुम्बई। जाने माने फिल्म निर्देशक आनन्द एल राय की अपकमिंग फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ एक बार फिर से इकठ्ठे नजर आएगें। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कलर्स येलो के संयुक्त प्रोडक्शन में बन रही आनन्द एल राय की यह फिल्म शाहरूख खान के नाम की घोषणा के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई थी और पिछले दिनों कटरीना कैफ का नाम फाइनल होने के बाद फिल्म में दूसरी अभिनेत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। आखिरकार अब निर्माताओं ने दूसरी अभिनेत्री के रूप में अनुष्का शर्मा को लेने की पुष्टि की है।
एक बयान में निर्माता और निर्देशन आनन्द एल राय का कहना है कि ‘मैं अत्यधिक रोमांचित हूॅ कि मेरी अपकमिंग फिल्म में शाहरूख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा एक साथ है। उन्होने कहा कि हमारी पहली मीटिंग से ही अनुष्का हमसे जुडी हुई है। इस फिल्म का किरदार अनुष्का के लिए काफी चैलेंजिंग है और वह इस बात को लेकर बहुत उत्साहित है। वे अपने करियर की शुरूआत से ही ऐसे दमदार किरदार निभाने को तैयार थी। उन्होने बताया कि फिलहाल हम अनुष्का के लुक पर काम कर रहे है। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here