Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट श्रद्धा की फिल्म हसीना का एक ओर टीजर पोस्टर रिलीज

श्रद्धा की फिल्म हसीना का एक ओर टीजर पोस्टर रिलीज

1
1130
हसीना

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म हसीना : द क्वीन आॅफ मुम्बई का एक ओर टीजर पोस्टर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। श्रद्धा कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से यह नया टीजर पोस्टर ट्वीट किया है। पोस्टर में श्रद्धा भीड़ में बुर्का पहने खडी नजर आ रही है। पोस्टर पर लिखा है कि ‘ 88 केस दर्ज लेकिन कोर्ट में हाजरी सिर्फ एक बार’। श्रद्धा ने पोस्टर के साथ अपने ट्वीट में लिखा है कि हसीना का एक ओर टीजर पोस्टर पेश है, उम्मीद है आप लोग पसंद करेगें।

आपको बता दे कि अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर का किरदार निभा रही है जबकि उनके भाई सिद्धांत कपूर गेंगस्टर दाउद इब्राहिम के किरदार में नजर आएगें। सिद्धांत इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। खबरों की अगर माने तो श्रद्धा ने खुद को किरदार के अनुरूप ढालने के लिए कडी मेहनत की है। 14 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में श्रद्धा और सिद्धांत कपूर के साथ अंकुर भाटिया और शरमन जोशी भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।

Advertisement

1 COMMENT

  1. इन झील सी गहरी आखों में खो जाने को जी चाहता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here