Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा शुभम तिवारी की ‘बहुरानी’ मचा रही है धमाल

शुभम तिवारी की ‘बहुरानी’ मचा रही है धमाल

0
1716
शुभम तिवारी

मुम्बई। भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने एक्टर शुभम तिवारी की ​फिल्म ‘बहुरानी’ बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शुभम तिवारी और अंजना सिंह की रोमांटिक जोडी है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पूरे परिवार के साथ देखने लायक ​यह फिल्म दर्शको की पसंद बनती जा रही है।
आमतौर पर भोजपुरी फिल्म देखने के लिए महिलाएं तभी सिनेमाघरों तक आती है जब उन्हें यह भरोसा हो जाता है कि वाकई में फिल्म महिलाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में सफल प्रदर्शित ’बहुरानी’ फिल्म ने यह साबित कर दिया था कि अब भोजपुरी में भी महिलाओं सहित पूरे परिवार को फिल्म देखने को मिल रही है। शुभम की आशाओं के अनुरूप फिल्म ने मुम्बई के साथ दिल्ली, झारखंड, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात में भी उम्मीद से अधिक बिजनस किया है। जिसके चलते शुभम काफी खुश है।
पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संगीत दामोदर राव ने दिया है जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, एस.के.चौहान और शिव प्रकाश सरोज है। छायांकन जगमिंदर सिंह ने किया है, कोरियोग्राफर अशोक—मयंक, स्टंट बाजीराव, संकलन अजय चौहान का है। ​फिल्म में शुभम, अंजना के साथ रविराज दीपू, पूनम दुबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा,मनोज टाइगर, सीपी भट्ट, बबलू यादव, जयप्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या दिवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज आदि भी महत्पूर्ण किरदार निभा रहे है। आपको बता दे कि शुभम तिवारी निर्देशक पराग पाटिल के साथ अगले माह 15 जून से फिल्म ‘सरकाइलो खटिया जाडा लगे’ की शूटिंग के लिए नेपाल जा रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here