मुम्बई। अभिनेता दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर सिंह’ का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘हवा विच’ लोगों के सिर चढकर बोल रहा है। गाने का संगीत जितना शानदार है उससे भी कहीं ज्यादा गाने का पिक्चराइजेशन फैंस को इम्प्रेस करता हैं। गाने के विडियों में फिल्म की हिरोइन सोनम बाजवा रोटियां सेकती नजर आ रही है। खबरों की माने यह सिर्फ सीन ही नही है बल्कि सोनम ने हकीकत में सेट पर अपने क्रू मेंबर्स के लिए रोटियां सेकी थी। हालांकि इतनी रोटियां एक साथ बनाने पर उनके हाथ में दर्द तो हुआ लेकिन सोनम का कहना है दर्द से ज्यादा क्रू के लिए रोटियां बनाकर उन्हे खुशी ज्यादा हुई है। इसमें सुपर सिंह यानी दिलजीत ने भी सोनम का बखूबी साथ निभाया।
नेशनल अवार्ड से सम्मानित ब्लॉकबस्टर पंजाबी निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जब से लॉन्च हुआ है तभी से फिल्म ने फैंस के दिल, दिमाग में जगह बना ली है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की खूबसूरत जोडी सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएगी। बता दे कि एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स तथा अनुराग सिंह और पवन गिल की ब्रैट फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म सुपर सिंह आगामी 16 जनू को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































