16 मार्च को ट्रेलर होगा रीलिज…..
जहां हर कोई होली के रंग में डूबा हुआ था वहीं करण जौहर की धर्मा प्रोडेक्शन ने अपनी आगामी फिल्म बाहुबली—2 का टीजर ट्वीट कर एक और रंग भर दिया। टीजर! मतलब ट्रेलर की एक छोटी सी झलक। लेकिन इतनी शानदार झलक जो आपके ल को छूट्रेलर जाएगी। किसी को छेड़ा कैसे जाता है ये तो वाकई कोई करण जौहर से पूछे कि ये ट्रेलर की झलक आपको छेड़ कर चली जाएगी। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स ने ये झलक ट्वीट कर दी। बाहुबली 2 का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा और पहली बार है कि पूरा देश किसी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। सबको जानना है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। वहीं दूसरी तरफ बाहुबली 2 के बाद राजमौली का अगला प्रोजेक्ट सुर्खियां बटोर रहा है। बाहुबली—2 फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और इस दिन पूरा देश जान जाएगा कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।
A glimpse into the world of #Baahubali2, trailer out on 16th March! @karanjohar @BaahubaliMovie @ssrajamouli @Shobu_ @RanaDaggubati pic.twitter.com/fEyRhKtvzj
— Dharma Productions (@DharmaMovies) March 13, 2017
थियेटर राइट्स जब से बाहुबली 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचनी शुरू हो चुकी है। बाहुबली के थियेटर राइट्स बहुत ही ऊंचे दामों पर खरीदे गए हैं। केरल में 10.50 करोड़, तमिलनाडू में 45 करोड़। वहीं माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी करीब 100 करोड़ में राइट्स बिकेंगे। फिल्म को 120 करोड़ सबसे धमाकेदार बोली लगी है हिंदी राइट्स की। फिल्म को 120 करोड़ में खरीदा गया है। वहीं विदेशों में फिल्म के राइट्स 52 करोड़ में बेचे गए। फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हो रही है और रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने 350 करोड़ कमा लिए हैं। प्रभास और अनुष्का शेट्टी इस पोस्टर में प्रभास और अनुष्का शेट्टी शानदार लग रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी इस फिल्म का मुख्य केंद्र रही होगी। यानि कि बाहुबली और देवसेना की लव स्टोरी। पहला पोस्टर फिल्म का पहला लुक MAMI में रिलीज़ किया गया, प्रभास के जन्मदिन के मौके पर। भल्लाल देव राणा दग्गुबाती के जन्मदिन पर फिल्म से उनका पहला लुक रिलीज़ किया गया है। इस पोस्टर में वो पहले से ज़्यादा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। और पोस्टर से ही समझ आ रहा है कि वो आर या पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। तस्वीरें वायरल हाल ही में राणा दग्गुबाती ने कहा था कि फिल्म के सीक्वल का युद्ध का सीन इतना शानदार है कि लोग पहला पार्ट भूल जाएंगे। और युद्ध के सीन की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उन्हें देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। बाहुबली को क्यों मारा आखिरकार उस सवाल का जवाब मिलने वाला है जिसे लोग 2 साल से जानना चाह रहे हैं। कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा! दरअसल, जिसने भी बाहुबली देखी है उसे पता है कि जिस पल लगा फिल्म शुरू हो रही है, फिल्म खत्म हो गई। और सब देखते रह गए। पूरी फिल्म दूसरे पार्ट में खुलासा हुआ कि बाहुबली पूरी फिल्म दूसरे पार्ट में दिखाई जाएगी और तबसे लोग बाहुबली 2 का इंतज़ार कर रहे हैं। केवल ये जानने के लिए कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। और अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी डीटेल्स बाहर आ चुकी हैं।

3.5 साल का सफर फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर राजामौली ने प्रभास की एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि प्रभास ने 3.5 साल का सफर पूरा किया। और इस फिल्म पर अपना भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। वाकई आपकी जितनी तारीफ की जाए कम है। 350 करोड़ कमा चुकी अब तक फिल्म 350 करोड़ कमा चुकी है और इस लिहाज़ से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 500 करोड़ की कमाई करनी है। लेकिन जिस हिसाब से बाहुबली का क्रेज़ है, कोई दो राय नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाके ही करेगी।
































