You guys did it! Here's the teaser of #RaabtaWithDeepika song.@deepikapadukone #DineshVijan @ipritamofficial @MaddockFilms @TSeries pic.twitter.com/B1jR9A8ihy
— Raabta (@RaabtaOfficial) April 26, 2017
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की अपकमिंग फिल्म राब्ता के टाइटल ट्रैक में दीपिका पादुकोण के होने की बात की जा रही है। अब फाइनली इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है और यह बेहतरीन लग रहा है। मेकर्स ने दीपिका का जो टीज़र लॉन्च किया है, उसमें शुरुआत में कैमरे के सामने पीठ कर खड़ी दिख रही हैं वह और कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुई हैं कि हर ओर से वह सेक्सी नज़र आ रही हैं। कुछ ब्लैक-सा हाई स्लिट गाउन पहना है। दीपिका का यह लुक आपको उनकी हॉलीवुड फिल्म xXx:रिटर्न ऑफ जेंडर केज की याद दिलाएगी।
राब्ता फिल्म का यह टाइटल ट्रैक सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद के सॉफ्ट रोमांटिक गाने ‘राब्ता’ का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य और इर्शाद कामिल ने मिलकर लिखा है और प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। रोमांटिक गानों में अपना आवाज का जादू भरने वाले अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने इसे मिलकर गाया है। इस गाने की शूटिंग बुडापेस्ट में हुई है।
सुशांत की ये फिल्म नौ जून को रिलीज होगी। फिल्म में कृति सैनन के अलावा जिम सरभ भी हैं। इसके बाद सुशांत अंतरिक्ष पर आधारित आगामी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें वह एक अंतरिक्ष यात्री के रोल में नजर आएंगे।































