Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रीलीज

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रीलीज

0
1026

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर सोमवार को रीलीज किया गया। मशहूर लेखक चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित फिल्म इस फिल्म में अर्जुन एक बिहारी लड़के माधव झा और श्रद्धा रिया सोमानी का कैरेक्टर निभा रही हैं। माधव दिल्ली के एक अंग्रेजी कॉलेज में एडमिशन लेता है और उसको अंग्रेजी नहीं आती। उसकी दोस्ती वहीं पढ़ने वाली लड़की रिया सोमानी से होती है। फिल्म का ट्रेलर साफ दिखाता है कि इसमें इन दोनों के किरदारों में दोस्ती, प्यार से लेकर तकरार सबकुछ है। मोहित सूरी इस फिल्म के निर्देशक हैं और उनकी यह फिल्म सिनेमाहॉल्स में 19 मई को प्रदर्शित होगी। इस मौके पर चेतन भगत, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, मोहित सूरी आदि फिल्म से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे।
‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में मुख्य नायिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेता श्रद्धा कपूर का कहना है कि माता-पिता द्वारा प्रेम विवाह, लिव-इन-रिलेशन संबंधों के प्रति खुली सोच रखने के बावजूद कई युवा प्रतिबद्धता जताने और वैवाहिक रिश्ते की जिम्मेदारी उठाने से डरते हैं। फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिन्होंने एक बार बताया था कि यह दिलचस्प बात है कि आज के युवक-युवतियां एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं और पशोपेश में हैं। श्रद्धा ने ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बनने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमारे जीवन में ऐसे कई रिश्ते हैं, जिन्हें आप कोई नाम नहीं दे सकते। इस फिल्म की तरह मेरा भी मानना है कि जीवन में कभी-कभी ऐसा भी समय आता है, जहां आपके जीवन में दोस्त से बढ़कर कोई होता है, लेकिन वह वास्तव में प्रेमी नहीं होता…यह कहीं बीच का होता है।

अभिनेत्री कहती है, ‘मैंने अपने कई दोस्तों को देखा है जो रिश्ते के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध नहीं होना चाहते। शादी करके घर बसाना नहीं चाहते…वहीं इससे पहले की पीढ़ी यानी हमारे माता-पिता हमारी खुशी को ध्यान में रखकर अपने बच्चों की पसंद स्वीकार कर रहे हैं, चाहे वह लिव-इन-रिलेशन ही क्यों न हो। मैं अपने माता-पिता से इस बारे में खुलकर बात करती हूं।’ श्रद्धा ने ये बातें फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कही।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here