पिछले काफी समय से अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर नहीं आए। इतना ही नहीं, कई पार्टीज में वो दोनों नजर आए भी, तो एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखे। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि रणवीर और दीपिका में ब्रेकअप हो गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर वह क्या वजह है या फिर वह कौन है, जिसके कारण दोनों अब एक-दूसरे से बात करना तो दूर देखना भी पसंद नहीं करते हैं। हाल ही का वाकया है। एक स्टाइल इवेंट के रेड कारपेट पर रणवीर सिर्फ इसलिए नजर नहीं आए, क्योंकि वहां दीपिका पादुकोण मौजूद थीं। लेकिन हम यहां दोनों में अलगाव की जो वजह बताने जा रहे हैं, उस पर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन आप जानकर दंग जरूर रह जाएंगे।
जी हां, दोनों को दूरी का कारण संजय लीला भंसाली को बताया जा रहा है। तो क्या दीपिका की जिंदगी में संजय लीला भंसाली आ गए हैं। अरे नहीं, ये बात नहीं है। दरअसल, माजरा कुछ और ही है रणवीर सिंह के तंग अंडरवियर पर अभिनेत्री ट्विकल खन्ना ने कसा तंज गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। मीडिया खबरों की मानें, तो भंसाली ने रणवीर और दीपिका को मीडिया के सामने एक-दूसरे से दूर रहने को कहा है। ऐसा इसलिए ताकि दोनों को देखकर कहीं फिल्म में दोनों का क्रेज न खत्म हो जाए, इसी वजह से एक्टर ने अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बनाई थी। सिर्फ अवॉर्ड फंक्शन ही नहीं, कई और खास मौके पर भी दोनों नहीं मिले, मसलन वेलेंटाइंस डे। अब देखना यह है कि यह वाकई सच है या फिर सचमुच दोनों में ब्रेकअप हो गया है।
































