Advertisement
Home सिनेमा अवार्ड वुमन आॅफ द फ्यूचर अवार्ड के पोस्टर का विमोचन

वुमन आॅफ द फ्यूचर अवार्ड के पोस्टर का विमोचन

0
1390
वुमन आॅफ द फ्यूचर

23 सितंबर को जयपुर किया जाएगा 55 महिलाओं को सम्मानित

जयपुर। सफलता के पथ पर अग्रसर महिलाओं के प्रयासों का सम्मान करने के उद्देश्य के साथ दो साल पहले शुरू किए गए वुमन आॅफ द फ्यूचर अवार्ड के नए संस्करण की घोषणा कर दी गई है। अवार्ड की ब्रांड एम्बेसेडर बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अवार्ड के तीसरे संस्करण की घोषणा करते हुए वुमन आॅफ द फ्यूचर अवार्ड 2017 के एक पोस्टर का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में अवार्ड के बारे में जानकारी देते हुए कुनिका सदानंद ने बताया कि इस साल के अवार्ड के लिए अवार्ड फक्शंन 23 सितंबर को जयपुर के बिड़ला आॅडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि भारतीय महिलाओं ने हर फील्ड में खुद को साबित करते हुए लगातार नए मुकाम हांसिल किए है। उन्होने महिलाओं के मनोबल को प्रोत्साहित करने वाले इस मंच की तारीफ करते हुए कहा कि इन प्रकार के अवार्ड्स के माध्यम से हम इनके प्रयासों का सम्मान करेगें ताकि इनके उदाहरण समाज की अन्य महिलाअेां के लिए प्रेरणादायी बन सके।

आपको बता दे कि इस बार यह अवार्ड शिक्षा, मीडिया, एंटरप्रन्योर, विज्ञान, सामाजिक सेवा, कॉरपोरेट आदि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिए जाएगे। अवार्ड की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाते हुए अवार्ड के लिए प्राप्त नामांकनों पर 11 सदस्यी कमैटी चर्चा कर अपना निर्णय देगी। इस बार कार्यक्रम की थीम कैंसर जागरूकता पर आधारित होगी। इस बार इन अवार्ड्स को भगवान महावीर कैंसर हॉस्पीटल से संबंधित किया गया है तथा कैंसर पीडित बच्चों के ​इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की जाएगी। 23 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम मेंं कुनिदा सदानंद अनूप जलोटा, विजेता पंडित, नंदिता पुरी के साथ — साथ अनेके जानी मानी हस्तिाया शिरकत करेंगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here