Advertisement
Home आर्ट नहीं रहे यक्षगान के गंगैय शेट्टी ।

नहीं रहे यक्षगान के गंगैय शेट्टी ।

0
1017

कर्नाटक में यक्षगान के लोकप्रिय कलाकार गेरूकट्टे गंगैय शेट्टी मंच पर प्रस्तुति के दौरान कल रात बेहोश हो गये। उनकी अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गयी। शेट्टी जिस यक्षगान समूह से जुड़े हुए थे उन्होंने बताया, अरूणासुर की भूमिका निभा रहे 63 वर्षीय शेट्टी कल रात मंच पर पत्थर तोडऩे का अभिनय कर रहे थे। उसी दौरान वह बेहोश हो गये। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।

यक्षगान पारंपरिक लोक कला है जिसमें नृत्य, संगीत, संवाद, वेशभूषा, स्टेज से जुड़ी तकनीकों और तमाम चीजों का मिश्रण होता है। यह कला कर्नाटक के तटवर्ती जिलों में बहुत लोकप्रिय है। शेट्टी के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।
वह पिछले 47 वर्षों से यक्षगान समूह ‘कातील मेला’ से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘देवी महात्मे’ में महिषासुर की भूमिका से खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here