मुम्बई। दबंग ऐक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ने अपनी रिलीज से पहले ही कमाई करना शुरू कर दिया है, ऐसे में अब फिल्म से जुडी एक और खबर मिल रही है कि ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को विदेशों में भी डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। सूत्रों की अगर माने तो विदेशों में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का काम यशराज फिल्म द्वारा किया जाएगा।
आपको बता दे कि फिल्म ट्यूबलाइट का निर्देशन कबीर खान कर रहे है और फिल्म का निर्माण भी कबीर खान और सलमान खान के बैनर तले किया जा रहा है। वही सलमान और कबीर की ये बॉन्डिंग ट्यूबलाइट को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाती है। खबरों कि माने तो पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीकी में यशराज फिल्म्स ट्यूबलाइट का डिस्ट्रीब्यूशन नहीं करेगी। सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान के साथ में सोहेल खान, चाइनीज अभिनेत्री झु झु और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी नजर आएंगे।
































