Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट ऋतिक होगें नच बलिए सीजन—8 के पहले सेलेब्रिटी गेस्ट : सोनाक्षी के...

ऋतिक होगें नच बलिए सीजन—8 के पहले सेलेब्रिटी गेस्ट : सोनाक्षी के साथ जमकर किया डांस

0
971

मुम्बई। जाने माने टीवी शो नच बलिए सीजन—8 शुरू हो चुका है और इसी हफ्ते आने वाला एपिसोड और धमाकेदार होने वाला है। बता दें कि इस एपिसोड में ऋतिक रोशन पहले सेलेब्रिटी जज के तौर पर नच बलिए सीजन-8 में नजर आएंगे। ऋतिक ने मंगलवार को नच बलिए के अगले एपिसोड के लिए शूट किया। ऋतिक अपनी फिल्म काबिल के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के प्रमोशन के लिए इस शो पर पहुंचेगे। ऋतिक ने इस शो की बलिए के साथ जबदस्त एंट्री ली। उन्होंने स्टेज पर शो की सभी 10 फीमेल कंटस्टेंट के साथ फिल्म काबिल के गाने दिल क्या करे पर डांस किया।

https://www.instagram.com/p/BSvmanJAjid/
दिव्यांका और शो की जज सोनाक्षी सिन्हा ने ऋतिक के साथ एक दूसरे गाने पर भी डांस किया। ऋतिक ने सोनाक्षी के साथ उनकी फिल्म आर राजकुमार के गाने साड़ी के फॉल सा गाने पर डांस किया। वहीं ऋतिक ने जब पिंगा पर डांस किया तो वह इस शूट के दौरान का हाइलाइट रहा। ऋतिक रोशन सबसे ज्यादा इम्प्रेस सिद्धार्थ और त्रिरूपति की परफॉर्मेंस से हुए। इन दोनों ने फिल्म बाजराव मस्तानी के गाने पिंगा पर डांस किया था।
ऋतिक ने इस गाने पर उन दोनों के साथ डांस करने के लिए पूछा। ऋतिक खुद को इस गाने पर डांस करने से रोक नहीं पाए। बता दें कि ऋतिक रोशन इस शो पर आने वाले पहले सेलेब्रिटी गेस्ट हैं। वहीं इस बार शो के जज सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लुईस और मोहित सूरी है। नच बलिए सीजन 8 का पहला एपिसोड 2 अप्रैल को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था। शो के ओपनिंग एपिसोड में ​दीपिका कक्कड़ और उनके बलिए शोएब इब्राहिम को उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए स्टैडिंग ओवेशन मिला था।
नच बलिए एक ऐसा डांस रिएलटी शो है जहां रियल लाइफ सेलेब्रिटी कपल अपने डांस के साथ अपनी केमिस्ट्री दिखाते हैं। इस बार भी कई ऐसी चर्चित जोड़ियां इस शो का हिस्सा हैं। जिनमें दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, दीपिका कक्कड़-शोएब ​इब्राहिम, भारती सिंह-हर्ष, सनाया ईरानी-मोहित सहगल जैसी जोड़ियों के नाम शामिल है। इसके अलावा कॉमेडिन उपासना सिंह और करण टैकर शो को होस्ट कर रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here