हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म का एक नया गाना MERE DIL MEIN रिलीज
मुम्बई। चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड अपने गानों को लेकर चर्चा में रही है। आगामी 19 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के रोमांटिक गानों के बाद एक डांस नम्बर जारी किया गया है जो अर्जुन—श्रद्धा के दिल की बात बयां कर रहा है। जी म्यूजिक कम्पनी के यू—ट्यूब चैनल पर MERE DIL MEIN के नाम से मंगलवार को गाने को रिलीज किया गया है जिसे एक दिन में दो लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर के मोटरबाईकिंग से लेकर रॉक स्टार मॉडर्न अवतार वाले इस गाने MERE DIL MEIN को न्यूयार्क के टाइम स्क्वायर पर शूट किया गया है। वैसे यह गाना’क्या कूल है हम’ जैसी फिल्मों में गाना दे चुके ऋिषि रिच का है और इस फिल्म में इसे वेरोनिका मेहता और यश र्नोकर ने गाया है। बीतें दिनों इसी फिल्म का एक और गाना “मैं फिर भी तुमको चाहुंगा” रिलीज किया गया था जिसमें भी श्रद्धा और अर्जुन की रोमांटिक केमिस्ट्री अच्छी दिख रही थी।
आपको बता दे कि मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधिरित यह फिल्म आगामी 19 मई को देशभर के 1600 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक बिहारी लडके ‘माधव झा’ और श्रद्धा कपूर ‘रिया सोमानी’ का किरदार निभा रही है। माधव दिल्ली के एक अंग्रेजी कॉलेज में एडमिशन लेता है और उसको अंग्रेजी नहीं आती। माधव को दिल्ली की एक हाई प्रोफाइल फैमिली से नाता रखनेवाली लड़की से प्यार हो जाता है इसके बाद दोनों की इस प्यार के बीच क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, इसी की कहानी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में कही गई है। फिल्म का ट्रेलर साफ दिखाता है कि इसमें इन दोनों के किरदारों में दोस्ती, प्यार से लेकर तकरार सबकुछ है। चर्चा तो ये भी है कि अर्जुन ने इस फिल्म में अपने किरदार में फिट बैठाने के लिए भोजपुरी भाषा की स्पेशल ट्रेनिंग भी ली हे।
हाफ गर्लफ्रेंड ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें





























