मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के पहले गाने ‘बारिश’ के बाद दूसरा गाना ‘मैं फिर भी तुमको चाहुंगा’ रीलीज किया गया है। यह गाना फिल्म के बारे में काफी कुछ बयान कर रहा है। इस गाने के जरिए एक तरफ अभिनेता अर्जुन कपूर की तड़प देखने को मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का मतलब साझा करती हुई नजर आएंगी। इस गाने में अर्जुन और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री अच्छी दिख रही है। गाने में अर्जुन का श्रद्धा के प्रति प्यार तो दिख ही रहा है लेकिन गाने के अंत में श्रद्धा के आंसू भी काफी कुछ बयान कर रहे हैं। इस गाने को मनोज मुन्तशिर ने लिखा है। फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लेखक चेतन भगत बतौर फिल्म निर्माता अपनी पारी का आगाज कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म 19 मई को रीलीज होगी।
‘ मैं फिर भी तुमको चाहुंगा’ : “हाफ गर्लफ्रेंड” का दूसरा गाना रीलीज
Advertisement































