Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट लॉंच होने से पहले ही गूगल ने बैन किया ‘पूनम पांडे ऐप’

लॉंच होने से पहले ही गूगल ने बैन किया ‘पूनम पांडे ऐप’

0
841

मुंबई। अपनी बोल्ड अदाओं के लिए फेमस पूनम पांडे ने खुद का एक एप शुरू किया था लेकिन ऐप को लॉन्च होने से पहले ही गूगल ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
ये बात खुद पूनम पांडे ने मुंबई में एक कार्यक्रम में बताई। उन्होंने बताया कि लांच होने के पांच मिनट में 15000 लोगों ने इसे डाउनलोड किया लेकिन इस पर तुरंत पाबंदी भी लग गई। पूनम कहती हैं “मुझे नहीं पता की क्या हुआ है? मैं अभी आपको एप दिखाउंगी, आप देखकर बताइए उसमें ऐसा क्या है कि गूगल और एप्पल ने बैन कर दिया।” अब भले ही पूनम पांडे को ना पता हो लेकिन इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि जिस तरह का कंटेंट वो प्रोवाइड करती हैं , उस कारण पाबंदी लगाई गई हो।
पूनम पांडे आमतौर पर मीडिया में बने रहने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाती हैं और सोशल मीडिया में उनके कई सारे बोल्ड वीडियोज भरे पड़े हैं। कुछ समय पहले उन्होंने 20 मिनिट की मोबाइल एडल्ट फिल्म भी बनाई थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here