Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ” ये जवानी तेरी..” मेरी प्यारी बिंदु का गाना रीलीज ...

” ये जवानी तेरी..” मेरी प्यारी बिंदु का गाना रीलीज .

0
1070

मुम्बई। प्यार की एक अलग दास्तान कहने वाली अक्षय राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ 12 मई को रीलीज होने जा रही है। हल्के फुल्के अंदाज़ में प्यार की एक नई परिभाषा कहने वाली बिंदु ने अपने गले का हुनर दिखाया और अब वो अपने डांसिंग स्टेप्स के जरिये आपको लुभाने वाली है। दरअसल हम बात कर रहे हैं अक्षय रॉय डायरेक्टेड फिल्म मेरी प्यारी बिंदु की। आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म के पहले रिलीज़ हुए गानों में आपने प्यार और इमोशंस के अलग अलग रंग देखे होंगे और परिणीति की आवाज़ भी सुनी होगी। आज रिलीज़ हुआ गाना आपको थोड़ा चौका देगा। ये है अभिमन्यु रॉय और बिंदु शंकरनारायणन के ‘शेक द लेग्स ‘ का नज़ारा, जिसमें आपको खासतौर पर परिणीति के लटके झटके देखने मिलेंगे। साथ भी बैकग्राउंड में बप्पी लाहिरी और मिथुन चक्रवर्ती के डांस स्टेप्स भी हैं। ” ये जवानी तेरी..” नाम के इस गाने को नक्श अज़ीज और जोनिता गांधी ने गाया है जबकि गाने को सचिन जिगर ने कम्पोज किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here