Advertisement
Home थिएटर रंगमंच 19 व 20 मई को कलानेरी आर्ट गैलरी-जयपुर में होगा नाटक...

19 व 20 मई को कलानेरी आर्ट गैलरी-जयपुर में होगा नाटक ” बाप रे बाप ” का मंचन ।

0
1904
बाप रे बाप

जयपुर। कलानेरी अकादमी ऑफ फाइन आर्ट की तरफ से 19 एवं 20 मई को बहुचर्चित नाटक ‘बाप रे बाप’ का मंचन किया जाएगा । हास्य और व्यंग्य से भरपूर इस नाटक को जयपुर के जे एल एन मार्ग पर स्थित ‘ कलानेरी आर्ट गैलरी ‘ में शाम 7 बजे से मंचित किया जाएगा । इस नाटक के लेखक पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय के पी सक्सेना हैं , जिन्होंने लगान, स्वदेश, जोधा-अकबर और हलचल जैसी मसहूर फिल्में लिखीं। नाटक का निर्देशन पूना फ़िल्म संस्थान से स्नातक दिनेश प्रधान ने किया है।

आप ने अभी तक सुना होगा कि बेटे नाराज़ होकर घर से भाग जाते हैं, अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए या फिर मुम्बई हीरो बनने के लिए । मगर सोचिये – अगर घर का मालिक बाप ही भाग जाए तो क्या होगा ? नाटक ‘ बाप रे बाप ‘ में ऐसी ही उल्टी गंगा बही है , बेटे की जगह इस घर का बाप ही भाग गया है । प्रस्तुत नाटक में बाप के भाग जाने या खो जाने के बहाने से उन ” ऊंचे लोगों ” पर भी हास्य-व्यंग्य के दो-दो छींटे डाले गए हैं , जहां घर के आधुनिक माहौल में पुरानी परंपरागत मान्यताओं वाले बाप का दर्ज़ा घर के किसी पुराने बर्तन से ज़्यादा नहीं है।

रंगशीर्ष आर्ट एंड कल्चर रिसर्च सोसायटी की इस प्रस्तुति में भाग लेने वाले मुख्य कलाकार हैं – धीरज भटनागर, मान्य रावत , दीपक शर्मा , विनोद जोशी, अविनाश सोनी, मुकेश सिंह, नीरज सैदावत, मानसी शर्मा , संजय मीणा और लव सोनी । नाटक में संगीत दिया है चंचल शर्मा ने और प्रस्तुति नियंत्रक हैं अनिता प्रधान।

 

विदेश में भारतीय संस्कृति की खुशबू बिखेर रहा ‘कमल’

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here