Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट चार भाषाओं में रिलीज होगी श्रीदेवी की 300वीं फिल्म ‘मॉम’

चार भाषाओं में रिलीज होगी श्रीदेवी की 300वीं फिल्म ‘मॉम’

0
1553

मम्बई। भारतीय सिने जगत में 50 वर्ष पूर्ण करने जा रही सुपरस्टार श्रीदेवी की अपकमिंग 300वीं फिल्म मॉम को हिन्दी सहित चार भाषाओं में ​रिलीज की जाएगी। साउथ में सुपरस्टार श्रीदेवी की फैनफॉलोविंग देखते हुए फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म को दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी डब करने का फैसला किया है। इस के चलते फिल्म हिन्दी के अलावा तमिल,तेलुगु और मलायलम में भी डब की जाएगी। फिल्मो के सूत्रों के अनुसार खबर है कि इन चारों ही भाषाओं में श्रीदेवी खुद अपनी आवाज में डब करेगीं। बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी सफर की शुरूआत करने वाली इस बेहतरीन एक्ट्रेस ने गत पांच दशको में विभि​न्न भाषाओं की फिल्मों में काम कर अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। आपको बता दे कि सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत एक बाल कलाकार के रूप में तमिल फिल्म ‘थुनीवावन’ से की थी जो 7 जुलाई 1967 को रिलीज हुई थी। इस साल श्रीदेवी के फिल्मी करियर के 50 साल पूरे होने जा रहे है। इसीलए उनके पति और उनकी 300वीं फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने भी मॉम को 7 जुलाई 2017 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया हैं। रवी उदयवार के निर्देशन बनी फिल्म मॉम में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका निभा रहे है। जी स्टूडियो की प्रस्तुति का प्रोडक्शन बोनी कपूर, सुनील मनचंदा, नरेश अग्रवाल, मुकेश तलरेजा और गौतम जैन का है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था।

फिल्म मॉम का मोशन पोस्टर देखने के लिए क्लिक करें

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here