Advertisement
Home सिनेमा 2018 तक देशभर में 1000 स्क्रीन स्थापित करेगा कार्निवल सिनेमाज़ — डॉ....

2018 तक देशभर में 1000 स्क्रीन स्थापित करेगा कार्निवल सिनेमाज़ — डॉ. श्रीकांत भासी

0
1956
कार्निवल सिनेमाज़
डॉ. श्रीकांत भासी, संस्थापक और अध्यक्ष, कार्निवल सिनेमाज़

मुम्बई। मल्टीप्लेक्स में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सिनेमा का आनन्द लेने के लिए अब छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के दर्शकों को बडे शहरों का रूख नही करना पडेगा। जी हां! देश की तीसरी सबसे बडी सिनेमा चेन के रूप में उभर रही कार्निवल सिनेमाज़ 2018 तक टीयर—2, टीयर—3 और ग्रामीण इलाको में एक हजार स्क्रीन स्थापित करने जा रही है। इसके लिए कम्पनी ने राज्य सरकारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ साझेदारी शुरू कर दी है।
कार्निवल सिनेमाज़ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत भासी ने बताया कि कार्निवल सिनेमाज़ ने हाल ही में उोडिसा और झारखंड की राज्यसरकारों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए है, जिसके तहत कम्पनी राज्य के प्रत्येक जिले में फैमिली एंटरटेनमेन्ट जोन डवलप करेगी जिसमें दो—तीन स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट और रिटेल आउटलेट्स आदि का आनन्द दर्शक ले सकेगें। जिसके लिए जमीन राज्य सरकार उपलब्ध करवाएगी। उन्होने बताया कि कम्पनी अपने विस्तार के लिए बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और नार्थ—ईस्ट के राज्यों को लक्ष्य करेगी।
डॉ. भासी ने बताया कि उनकी कम्पनी का लक्ष्य टीयर—2 और टीयर—3 बाजारों में थिएटर स्थापित करना है। 2018 तक हमारी कम्पनी 1000 स्क्रीन्स स्थापित करने जा रही है जिनमें से 80 से 90 प्रतिशत स्क्रीन्स ऐसे बाजारों में स्थापित किए जाएगें जंहा आबादी 2 लाख से अधिक है। उनका कहना है कि इसके पीछे उनकी कम्पनी का उद्देश्य सिर्फ इतना सा है कि छोटे शहरों के लोग भी बेहतर सिनेमा का अनुभव ले सके और दर्शक जो सिनेमाघर के अभाव में दूसरे माध्यमों की तरफ आकर्षित हो गए है उन्हे बेहतर सुविधा के साथ पुन सिनेमाघरों की ओर आकर्षित किया जा सके।
डॉ. श्रीकांत भासी का मानना है कि भारत सबसे अधिक फिल्म निर्माता देशों में से एक है जबकि उपभोक्ताओं द्वारा मनोरंजन की अच्छी मांग के अनुरूप यहां स्क्रीन्स की कमी है। इतना बडा उपभोक्ता वर्ग होने के वाबजूद भी स्क्रीन्स की कमी कहीं ना कहीं इंडस्ट्री के लिए दुर्भाग्य की बात है। उनका कहना है कि कार्निवल सिनेमाज़ इस खाई को पाटना चाहता है और दर्शकों को किफायती दरों पर एंटरटेनमेंट उपलब्ध करवाना चाहती है।

डॉ. भासी ने बताया कि कम्पनी ना सिर्फ भारत में वरन विदेशों में भी स्क्रीन्स की श्रंखला स्थापित करने की योजना बना रही है जिसके लिए दक्षिण पूर्व एशियार्द देशों और मध्य पूर्व में भी प्रयास जारी है। उन्होने बताया कि सिंगापुर में स्क्रीन संचालन के साथ ही कम्पनी ने विदेशी बाजार में भी अपने कदम बढा दिए है।

आपको बता दे कि कार्निवल सिनेमाज अभी तक कई अधिग्रहण, विशेष रूप से अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली बिग सिनेमाज़ के अधिग्रहण के बाद देश की तीसरी बडी सिनेमा चेन बनकर उभरी है। वर्तमान में कार्निवल सिनेमाज़ देश के 90 शहरों में 120 सिनेमा हॉल में 330 से अधिक स्क्रीन्स संचालित कर रहा है, कुछ निर्माणाधीन है और कम्पनी प्रतिवर्ष 4 करोड़ से अधिक लोगों का मनोरंजन करती है। कार्निवल ग्रुप मनोरंज के साथ—साथ—साथ रियलिटी, हॉस्पीटलिटी, फिल्म निर्माण, प्रदर्शनी,वितरण और इवेंट मैनेजमेंट के विविध हितों के साथ एक बहुराष्ट्रीय व्यापार इकाई है। हाल ही में कम्पनी रियल्टी सैक्टर की सबसे बडी डील में एक एलएण्डटी रियल्टी के चंडीगढ आधारित मॉल इलेन्ट के 1785 करोड़ रूपए के अधिग्रहण को लेकर सुर्खियों में रही।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here