Advertisement
Home सिनेमा फिल्मी करियर की सिल्वर एनिवर्सरी मना रही है फरहा

फिल्मी करियर की सिल्वर एनिवर्सरी मना रही है फरहा

0
2581

मुम्बई। बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म मेकर और कोरिओग्राफर फराह खान अपने फिल्मी करियर की सिल्वर एनिवर्सरी मना रही है। अपने फिल्मी करियर के 25 साल पूरे होने के अवसर पर एक्साइटेड फरहा ने ट्वीट कर लिखा है कि ”जो जीता वहीं सिकंदर को रिलीज हुए आज 25 साल पूरे हो गए है। आज फिल्म उद्योग में मेरी सिल्वर एनिवर्सरी है और मुझे लगता है कि ये इंटरवैल है, सैकंड हाफ अभी बाकि है।”

आमिर खान स्टारर फिल्म जो जीता वही सिकंदर के निर्देशक मंसूर खान के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीटर पर सांझा करते हुए फरहा ने लिखा है ‘मुझे मौका देने के लिए शुक्रिया मंसूर खान, आज इस उद्योग में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही हॅू, शुक्रिय जो जीता वही सिकंदर’

आपको बता दे कि फरहा खान ने 25 साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1992 में रिलीज हुई आमिर खान स्टाारर फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से बतौर कोरियोग्राफर की थी। हालांकि पच्चीस साल पहले किसी महिला के लिए एक कोरियोग्राफर के रूप में बॉलीवुड में एंट्री करना कोर्इ् आसान काम नही था। लेकिन फरहा खान ने अपने अटूट इरादे और कार्यक्षमता के बल पर इस मुकाम को हांसिल किया है। फरहा का मानना है कि वे बहुत ही खुशकिस्मत है कि बॉलीवुड में उन्हे अपार प्यार के साथ—साथ अपनी क्षमता दिखाने के मौके भी मिले है।
1992 में जो जीता वही सिकंदर से शुरूआत करने के बाद फरहा ने अस्सी से अधिक फिल्मों में सौ से भी अधिक गानों को डायरेक्ट कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
फिल्म निर्माण में फरहा ने 2004 में शाहरूख खान अभिनीत फिल्म मैं हॅू ना से डेब्यू किया जो बेहद सफल फिल्म रही। उसके बाद तो ओम शांति ओम, तीस मार खान, हैप्पी न्यू इयर जैसी फिल्में जिन्होने बॉक्स आॅफिस पर शानदार बिजनस किया ने फरहा को सबसे सफल महिला फिल्म निर्माता के रूप में स्थापित कर दिया।
फरहा का मानना है कि मैं भाग्यशाली हॅू जोे पिछले 25 सालों में इंडस्ट्री और मेरे प्रशंसको से मुझे लगातार भारी प्यार और समर्थन मिला है मैं उन सब की आभारी हॅू।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here