मुम्बई। बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने निर्देशक ओनिर की अपकमिंग फिल्म शब का रोमांटिक गाना साथी रिलीज कर दिया गया है। टिप्स म्यूजिक के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज यह गाना म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के निर्देशन में तैयार किया गया है जबकि अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। इस जोडी ने हमेशा ही हिट गाने इंडस्ट्री को दिए है।
ओनिर का कहना है कि जब मिथुन ने यह गाना मुझे सुनाया था मैं मेरे आंसू रोकने की कोशिश कर रहा था पर यह मेरे छूटे हुए प्यार की याद दिलाता रहा। मैं इस गाने से जुडाव महसूस कर रहा हॅू।
आपको बता दे कि 30 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ओनिर की इस फिल्म शब का वर्ल्ड प्रीमियर हाल ही में आयोजित न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर के अनुसार बॉय मॉडल के जीवन से प्रेरित इस फिल्म में रविना टंडन के साथ आशीष बिष्ट और अर्पिता चटर्जी भी मुख्य किरदार निभा रहे है। फिल्म में फैशन गुरू का किरदार निभाती नजर आएगीं। जंहा अर्पिता चटर्जी कॉफी शॉप गर्ल के किरदार में दिखेगी वहीं आशीष बिष्ट बॉय मॉडल के किरदार में नजर आएगें जो नए शहर में आता है और स्ट्रगल करता है और इसी दौरान वह अर्पिता और रविना के साथ कॉम्पलीकेटेड रिलेशनशिप डवलप कर लेता है।
ओनिर की ‘शब’ का गाना ‘ओ साथी’ रिलीज
Advertisement






























