Advertisement
Home सिनेमा फिल्म रिव्यु बॉक्स आॅफिस : सचिन ए बिलियन ड्रीम की शानदार ओपनिंग

बॉक्स आॅफिस : सचिन ए बिलियन ड्रीम की शानदार ओपनिंग

0
1394
सचिन

मुम्बई। क्रिकेट की दुनियां के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेन्दुलकर की बायोपिक फिल्म’सचिन ए बिलियन ड्रीम’ ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर शानदार ओपनिंग की है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 8.40 करोड की कमाई की जबकि दूसरे दिन बढोतरी के साथ 9.20 करोड की कमाई की हैं। कुल मिलाकर फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 17.60 करोड की कमाई कर ली हैं। इसमें विदेशों से होने वाली कमार्इ् शामिल नही है। डॉक्यू ड्रामा होने के बावजूद इस प्रकार की ओपनिंग ने फिल्म के जानकारों को काफी इम्प्रेस किया है। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। तरण ने ट्वीट में लिखा है कि डॉक्यू ड्रामा होतु हुए भी सचिन की फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है।

आपको बता दे कि रवि भगचंदका द्वारा निर्मित क्रिकेटर सचिन तेन्दुलर के जीवन पर आधारित इस फिल्म में एक गली के क्रिकेट बॉय से क्रिकेट के भगवान बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। फिल्म को हिन्दी के साथ मराठीख् तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में भी रिलीज किया गया है। सचिन के स्पोर्ट्स में योगदान को देखते हुए ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम’ को महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ, कर्नाटक सहित मध्यप्रदेश की सरकारों ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है ताकि फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुच सके।

‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ का ट्रेलर लॉन्च

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here