Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ का ट्रेलर लॉन्च

‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ का ट्रेलर लॉन्च

0
1027

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट के जानेमाने सितारे सचिन तेंडुलकर के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ का ट्रेलर गुरूवार को लॉंच हो गया है। सचिन ने अपने टि्वटर और फेसबुक पेज पर इसे पोस्ट किया है। दो मिनट के इस विडियो के रिलीस होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में सचिन के बचपन से लेकर क्रिकेट के भगवान बनने तक का सफर दिखाया गया है। विडियो की शुरुआत में ही 10 साल के सचिन 1983 विश्व कप जीत के बारे में बात कर रहे हैं। सचिन बता रहे हैं कि कैसे कपिल देव को विश्व कप थामे देखकर उन्होंने भारत के लिए खेलने और विश्व कप थामने का सपना देखा था।

सचिन की बायॉपिक का निर्देशन जेम्स एरिस्किन और रवि बागचंडका ने किया है। सचिन की फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। इससे पहले सचिन की फिल्म का टीजर भी रिलीस किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here