मुम्बई। बॉलीवुड ऐक्टर इरफान खान की अपकमिंग फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ ट्रेलर रीलीज के बाद से ही चर्चा में है। गुरुवार को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा गाए गए इस गाने को इरफान खान पर फिल्माया गया है। इस गाने में इरफान खान का लुक काफी स्टायलिश है। इसके साथ ही इसमें डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सबा कमर भी गजब दिख रही हैं। इस गाने को लेकर रंधावा काफी उत्साहित थे और इसका जिक्र उन्होंने रिलीस से पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर किया था। इरफान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी इस विडियो को शेयर किया है।
हिंदी मीडियम एक ऐसी फिल्म है जिसमें इरफान खान बच्ची के पिता की भूमिका में हैं और ऐक्ट्रेस सबा कमर बच्ची की मां बनी हैं। साकेत चौधरी निर्देशित इस फिल्म का केंद्र एजुकेशन पैटर्न पर है जिसमें अच्छी एजुकेशन दिलाने के लिए इरफान इंग्लिश सीखने की कोशिश करते हैं। बच्ची को इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिले के लिए बतौर पिता वह सबकुछ करने को तैयार हैं।
































