Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ‘ट्यूबलाइट’ इस साल की एक बडी हिट होगी — कबीर खान

‘ट्यूबलाइट’ इस साल की एक बडी हिट होगी — कबीर खान

0
816

मुम्बई। बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ यकीनन इस साल की एक बड़ी हिट साबित होनेवाली है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कबीर खान, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। अब सलमान के फैन्स के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। कबीर खान ने कन्फर्म किया है कि इस फिल्म का टीज़र इसी महीने के अंत में रिलीज़ किया जाएगा।

कबीर खान ने कहा, ‘हम अप्रैल के अंत में इस फिल्म का टीज़र लॉन्च करेंगे और फिर मई में लॉन्च किया जाएगा ट्रेलर। लोगों ने पूछा कि हम ट्रेलर इतनी देर से क्यों रिलीज़ कर रहे। मैं उनमें से हूं जो खाली समय को अपनी और ज्यादा मार्केटिंग में खर्च नहीं करते, बल्कि रिलीज़ के समय ही ऐसा करने में यकीन करते हैं। सलमान के फैन्स के लिए मई तक का इंतज़ार भी वैसे काफी लंबा है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here