Advertisement
Home सिनेमा तमिलनाडु में फिल्म बाहुबली-2 की रीलीज पर संकट

तमिलनाडु में फिल्म बाहुबली-2 की रीलीज पर संकट

0
4347

चेन्नै। तमिलनाडु में ‘बाहुबली 2’ की रीलीज को लेकर संशय लगातार बरकरार है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां देशभर में इस मेगा बजट मूवी को लॉन्च करने की तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ मद्रास हाई कोर्ट ने इस मूवी के राइट ओनर्स को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कोर्ट ने एक डिस्ट्रीब्यूटर के मुकदमा दर्ज कराने के संदर्भ में भेजा है। हालांकि, जस्टिस के कल्याणसुंदरम ने 28 अप्रैल को इस फिल्म की रिलीस पर तो रोक नहीं लगाई है लेकिन उन्होंने इस फिल्म के तमिलनाडु में राइट ओनर श्री ग्रीन प्रॉडक्शंस के एम एस श्रवणन को 18 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है।

चेन्नै बेस्ड एस मीडिया ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि श्री ग्रीन ने इस मूवी के थिअटर एग्जिबिशन अधिकार तमिलनाडु में लिए हैं। जनवरी 2017 में कंपनी ने एस मीडिया को लोन के लिए अप्रोच किया था, जो कि इस वादे के लिए दिया गया था कि बाहुबली 2 की रिलीस से पहले पूरी रकम में 10 लाख रुपये अतिरिक्त जोड़कर प्रभु देवा स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड को देने होंगे। लोन चुकाए बगैर ही श्री ग्रीन फिल्म की रिलीस को लेकर थर्ड पा​र्टीज के साथ नेगोसिएशन कर रही थी।

1 फरवरी 2017 को हुए इसे अग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए एस मीडिया ने आरोप लागाया कि कर्ज लेने वाले का पैसा लौटाने को कोई इरादा नहीं था। यही वजह थी कि वह थर्ड पार्टीज के साथ मिलकर फिल्म रिलीस कराने की कोशिश कर रहा था। एस मीडिया ने कर्ज चुकाए जाने तक कोर्ट से तमिलनाडु में बाहुबली 2 के डिस्ट्रीब्यूशन, एग्जिबिशन से लेकर रिलीस पर तक रोक लगाने के लिए अपील की है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here